फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर 3.35 लाख की चोरी

Thu, 26 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं स्कूल का ताला तोड़कर चोर मध्याह्न भोजन का सामान ले उड़े। दोनों ही मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन




जिला संत कबीरनगर निवासी इंतियाज खां ने बताया कि वह मुंबई में रहकर व्यापार करते हैं। मारहरा में चल रहे उर्स में शामिल होने आए थे। 20 फरवरी को अपना बैग मोहल्ला बस्ती स्थित एक कमरे में रख नमाज पढ़ने गए थे। इतनी ही देर में चोर कमरे का ताला तोड़कर बैग ले गए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि बैग में 3.85 लाख रुपये थे।



उधर, गांधी स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि 24 फरवरी की रात्रि को चोर मध्याह्न भोजन कक्ष का ताला तोड़कर घुस आए। कमरे में रखे दो गैस सिलेंडर, दो भगोने, सोलर लाइट की प्लेट, बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें