फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहर से गांव के लिए 27 बसों को मिली अनुमति

Tue, 14 Apr 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 18 मार्गों पर बस सेवा संचालन को हरी झंडी मिल गई है। इनके लिए 27 बस संचालकों को अनुमति पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत 27 निजी बसें को अनुमति पत्र सौंप दिए गए हैं। इन बसों को अन्य जिलों में जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि बस ड्राइवर, कंडक्टर, यात्रा टिकट व किराया तय करने की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये शुल्क देना अनिवार्य होगा। प्रत्येक बस को दो फेरे लगाने होंगे और बस स्वामी रूट और समय तय करेंगे। बताया कि अलीगंज, जैथरा में नौ व अवागढ़, जलेसर, निधौली कलां मारहरा, सकीट, शीतलपुर में तीन-तीन बसों का संचालन किया जाएगा। बस संचालन के लिए चिन्हित किया गया। इस योजना से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिसके लिए अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें