फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब के नशे में मिले 25 चालक, की गई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित मलावन टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात को ड्रंक एंड ड्राइव विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 25 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ सतेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विशेष ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई के साथ-साथ सर्किल सकीट के थाना मलावन, सकीट एवं रिजौर पुलिस ने जिले की सीमा में स्थित मलावन टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की। टोल प्लाजा से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालकों की विशेष रूप से जांच की गई।
जांच के दौरान 25 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें