पिलुआ में जमीन विवाद में गोली से घायल युवक से पूछताछ करते सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा। स्रोत वीडि
- फोटो : चंद्रवाड़ महोत्सव की गठित की गई नवीन कार्यकारिणी। स्रोत: संस्था
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के उमरावपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में रविवार को विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को परिजन इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपी की तलाश करना शुरू कर दी है।
रविवार सुबह उमरावपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पवन कुमार (30) अकेले खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाइयों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले पवन के साथ गाली-गलौज की और फिर बंदूक से फायर कर दिया। गोली पवन के हाथ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल पवन को तुरंत निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। इसी दौरान इमरजेंसी पर क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे।
घायल के भाई शेरू ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पवन पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खेत की मेड़ के लिए विवाद हुआ था जिसमें पवन नामक युवक को गोली लगी है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संकल्पदीप कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर