पंचायत चुनाव के पहले चरण की फील्ड सजकर तैयार हो गई है। 690 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 248756 मतदाता करेंगे। 1751 कर्मचारी चुनाव को संपन्न कराने में लगाए गए हैं। पहले चरण के लिए पांच जोन और 23 सेक्टर बनाए गए हैं।
पंचायत चुनाव के पहला चरण सोरों और सहावर विकास क्षेत्र में होना है। इन क्षेत्रों में छह जिला पंचायत वार्ड के 55 प्रत्याशियों के अलावा कासगंज, सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र में जिला पंचायत के सोरों सहावर में लगने वाले तीन आंशिक वार्डों में 45 प्रत्याशियों और दोनों विकास क्षेत्रों में क्षेत्र पंचायत के 168 वार्डों पर 580 प्रत्याशी हैं। दोनों विकास क्षेत्रों के 188 मतदान केंद्रों के 498 बूथों पर 248756 मतदाता वोट डालेंगे।
विकास खंड कुल मतदाता पुरुष मतदाता महिला मतदाता युवा मतदाता
सोरों 153352 83173 70159 27005
सहावर 95404 51551 43853 13705
जिला पंचायत प्रत्याशी
वार्ड संख्या
6 18
10 11
11 14
12 18
16 9
17 4
18 4
19 16
20 16
क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी
विकास क्षेत्र वार्ड प्रत्याशी
सोरों 110 307
सहावर 68 273