फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2411 करोड़ लागत से होगा फोरलेन का निर्माण

Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छह किमी फोरलेन का निर्माण
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ से कानपुर जाने वाले 280 किमी लंबे हाईवे-91 के फोरलेन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। एनएचएआई ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय को फोरलेन के पहले चरण के लिए अलीगढ़ से मैनपुरी जिले तक 2411 करोड़ रुपये लागत के अनुमानित बजट का प्रस्ताव बना कर केंद्रीय मंत्रालय को भेजा है। उपरोक्त में भूमि अधिग्रहण की लागत शामिल नहीं है। यही नहीं एनएचआई जल्द ही एटा में बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने की तैयारी पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना अधिकारी टीपी ने बताया कि हाईवे-91 फोरलेन का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में अलीगढ़ से मैनपुरी तक 148 किमी और दूसरे चरण में मैनपुरी से कानपुर 132 किमी शामिल है। पहले चरण के लिए 2411 करोड़ रुपये का अनुमानित लागत का बजट केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया है। इसमें अलीगढ़ से मैनपुरी तक बाईपास के लिए अधिग्रहित होने वाली भूमि की लागत शामिल नहीं है। अलीगढ़ से मैनपुरी के बीच 148 किमी लंबे फोरलेन हाईवे-91 का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहला चरण अलीगढ़ से हाथरस जिले के भदवास तक 45 किमी की लागत 640, दूसरे चरण में भदवास से एटा जिले की सीमा 43 किमी की लागत 701 और तीसरे चरण में एटा से मैनपुरी जिले की सीमा तक 60 की लागत 1070 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि एटा में बनने वाले बाईपास के लिए अधिग्रहित होने वाली भूमि और गांवों के नाम की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होगी। दूसरे चरण में मैनपुरी से कानपुर तक 138 किमी लंबे बनने वाले हाईवे-91 फोरलेन के अनुमानित लगात का बजट जल्द ही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा।
----------------------
120 करोड़ से हाईवे की हो रही ओवरलेपिंग
फोनलेन निर्माण में वक्त लगने के कारण एनएचएआई ने हाईवे-91 पर ओवरलेपिंग करा कर गहरे गड्ढे भर दिए हैं। परियोजना अधिकारी टीपी सिंह ने बताया कि एटा शहर में कई स्थानों पर सड़क बनने के बाद उखड़ने की शिकायत पर ठेकेदार से दोबारा सड़क उखाड़ कर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें