एटा। मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद छात्रावास बनाने को 180 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। जल्द ही मारहरा रोड स्थित एकेडमिक विंग में छात्रावास का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 300 सीट पर छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। आने वाले समय में 100 और सीट का नया बेच आ जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास की जरूरत पड़ेगी। इसी काे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने शासन को छात्रावास के लिए प्रस्ताव भेजा। जहां 100 बेड का छात्रावास छात्राओं के लिए व 100 बेड का छात्रों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से छात्रावास बनाने की मंजूरी दे दी गई।
वहीं इसके निर्माण के लिए 180 करोड़ रुपये की धनराशि भी मंजूर कर दी गई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कॉलेज में 200 बेड का छात्रावास बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी मंजूर कर दी गई है।
-
बीएससी नर्सिंग के लिए भवन का चल रहा निर्माण
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें मिल चुकी है। इसके लिए भी एकेडमिक विंग में भवन का निर्माण चल रहा है। उम्मीद है इस वर्ष से कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं लगनी लगेंगी।