फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में 55 दिन से नहीं हो रहे दांतों के एक्स-रे

Fri, 03 May 2024 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में 55 दिन से दांतों के एक्स-रे बंद हैं। बताया जा रहा है मशीन खराब हो गई है। ऐसे में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीज परेशान हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दिया जा चुका है, लेकिन मशीन सही न होने से मरीजों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में दंत विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दांतों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। किसी न किसी मरीज के दांतों का एक्स-रे करने की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन वहां मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। उनको दवा देकर ही काम चलाया जा रहा है। अगर किसी मरीज को एक्स-रे की जरूरत है तो वह बाहर से कराने जा रहा है। बताया गया बीती 8 मार्च को मशीन से एक्स-रे किए गए थे। इसके बाद से यह खराब हो गई और एक्स-रे होना बंद हो गए। तब से मशीन खराब ही पड़ी हुई है। जिस समय ये सही थी, प्रतिदिन 5 से 7 मरीजों के एक्स-रे रोजाना किए जा रहे थे।

दांतों की एक्स-रे मशीन खराब है। इसकी जानकारी कंपनी के इंजीनियर को दी जा चुकी है। एक-दो दिन में सही हो जाएगी। मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें