फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

etah - ईंट भट्ठा पर मजदूर लाने के नाम पर ठगे 18.80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट (एटा)। महोबा जनपद निवासी एक ठेकेदार ने सकीट निवासी ईंट-भट्ठा मालिक से 18 लाख रुपये ठग लिए। भट्ठा पर मजदूर पहुंचाने की बात तय हुई थी, जो ठेकेदार लेकर नहीं पहुंचा। मोहल्ला गंज निवासी भट्ठा मालिक नीतू सिंह के पति सुरेंद्र ने उसके खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि महोबा जनपद के गांव खरेला निवासी मजदूरों के ठेकेदार बिहारी से ईट-भट्ठा पर लेबर लाने की बात मुनीम हेतराम के सामने हुई। 70 मजदूर लाने के लिए ठेकेदार के खाते में 13.80 लाख रुपये भेज दिए। 2 जनवरी 2022 को ठेकेदार भट्ठे पर आया और बस और खाना खर्चा सहित पांच लाख और दिलाने की मांग की, वो भी दे दिए।
इसके बावजूद मजदूरों को लाने में टालमटोल करता रहा। बाद में 35 मजदूर लेकर भट्ठे पर आया। कम मजदूर होने पर टोका तो ठेकेदार ने गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दे दी। लिखा-पढ़ी के कागजात भी फाड़ दिए गए। थानाध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें