फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दिनदहाड़े सराफ के मकान में चोरी, 1.70 लाख नकद और एक किलो चांदी ले उड़े चोर

Thu, 25 Jan 2024 01:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सराफ की पत्नी मायके गई हुई थी। वो लौटकर जब घर आई तो ताले टूटे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
मकान में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज में चोरों ने दिनदहाड़े सराफ के मकान को निशाना बना दिया। 1.70 लाख रुपये और एक किलो चांदी को पार कर दिया। सराफ की पत्नी लौटकर आई तो ताला टूटा देखकर सन्न रह गई। अंदर जाकर देखा तो नकदी और चांदी गायब थी।
विज्ञापन


कस्बा अलीगंज के मोहल्ला किलेदारान निवासी सराफ गुलाम मुस्तफा के मकान से मंगलवार की दोपहर एक से तीन बजे की बीच चोरों ने ताला तोड़ा और एक लाख 70 हजार रुपये, एक किलो चांदी चोरी करके फरार हो गए। सराफ ने बताया कि उसकी कपड़े और आभूषण की दुकान है। पुरानी चांदी की करीब एक किलो की सिला गलाकर रखी थी। इसके साथ 1.70 लाख रुपये चोर ले गए हैं। कहा कि कस्बे के ही मोहल्ला कूंचा दायम खान में ससुराल है। पत्नी सानिया मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ससुराल गई थी।

इसके बाद तीन बजे लौटकर आई तो वारदात हो चुकी थी और ताला टूटा पाया गया। तब पत्नी ने मुझे बताया और पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं कस्बा से दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है और डरे सहमे हैं। कस्बा के व्यापारियों में दिन में चोरी होने के चलते रोष भी है। थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि दिन में चोरी की वारदात शातिरों ने की है। मामला दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें