फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: महिलाओं और किशोरियों का सौदागर है पति, पत्नी के आरोप सुन पुलिस अधिकारी हैरान; दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 25 Jan 2024 01:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एक महिला ने अपने ही पति पर  महिलाओं और किशोरियों को बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर महिलाओं व किशोरियों को अन्यत्र स्थान पर ले जाकर बेचने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका पति महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न स्थानों से बहका कर लाता है। उन्हें दूसरे स्थानों पर बेच देता है। जिसका वह विरोध करती है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। पिछले वर्ष 18 सितंबर को एक किशोरी को 80 हजार में हरियाणा में बेचने का आरोप महिला ने पति व उसके दो अन्य साथियों पर लगाया है।

उसका कहना है कि पुलिस को मामले की तहरीर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। जब कार्रवाई नहीं की गई तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति आराम सिंह, इंद्र पाल व एक महिला पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें