फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवागढ़ देहात ग्राम पंचायत के 17 हैंडपंप खराब, रीबोर की मांग

Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात में 14 गांव शामिल हैं। इनमें रहने वाले अधिकांश लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। ग्राम पंचायत के छह गांव के 17 हैंडपंप कई माह से खराब हैं, जिनको शिकायत के बाद भी रीबोर नहीं किया गया है। गर्मी के मौसम में इन गांवों की पेयजल व्यवस्था बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के मंडपुरा गांव के ज्ञानसिंह ने कहा उनकी बस्ती के सभी हैंडपंप खराब हैं। पानी के लिए लोग दूसरी बस्ती से पानी भरकर ला रहे हैं। बताया कि मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी में घर पर निजी हैंडपंप स्थापित कराना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगानी होती है। दूसरी बस्ती में पानी के लिए पहुंचने पर पहले उस बस्ती के लोग पानी भरते हैं। उसके बाद उनका नंबर आता है, इसलिए काम पर जाने में देरी होती है। इन छह गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से खराब हैंडपंप का रीबोर कराने की मांग की है।

हैंडपंप के संबंध में जहां से भी शिकायत आती है, उन्हें तत्काल सही करा दिया जाता है। अगर कहीं कोई समस्या है तो गांव के लोग अवगत कराएं, इसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएस आनंद, बीडीओ अवागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें