एटा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.61 लाख लाभार्थियों को 2 सिलिंडर रिफिल मुफ्त मुहैया कराए जाएंगे। पहले चरण में अक्तूबर से दिसंबर और दूसरे चरण में अगले साल जनवरी से मार्च के बीच लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में 1.61 लाख परिवार उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। उन को इस योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा। सबसे पहले आधार प्रमाणित लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा। जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जाएंगे, उन्हें लाभ दिया जाएगा। बताया कि लाभार्थी पहले खुद भुगतान कर सिलिंडर रिफिल प्राप्त करेंगे। इसके बाद सब्सिडी उनके खाते में भेजी जाएगी। एलपीजी वितरकों के यहां फ्लैक्सी बोर्ड आदि लगवाए जाएंगे। लाभार्थियों को फोन, एसएमएस कर, हॉकर्स के माध्यम से योजना व आधार प्रमाणीकरण के बारे में बताया जाएगा। संवाद