फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रक्तचाप कम होने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Wed, 26 Nov 2025 08:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 16 वर्षीय किशोर को लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसे रक्तचाप कम होने की दिक्कत थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार की शाम करीब हामिद (16) निवासी अहमद अपार्टमेंट अलीगढ़ को लाया गया। पिता अकील अहमद ने बताया कि बेटे को रक्तचाप कम होने की बीमारी थी। निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। मंगलवार को सहावर में एक रिश्तेदारी में आए हुए थे। शाम को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और रक्तचाप काफी कम हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग में बुधवार को 600 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार लिया। सबसे अधिक सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों ने उपचार लिया। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। बुधवार को सामान्य वार्ड में 25 मरीजों को भर्ती किया गया था जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें