फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तंबाकू के 150 बंडल जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के गांव भरापुरा में तंबाकू के बंडल में आग लगने के बाद पड़ी राख। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। गांव भरापुरा में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। गांव के सुरेंद्र सिंह ने थाना अलीगंज में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि झोपड़ी में रखे 150 बंडल तंबाकू में जानबूझकर आग लगा दी गई। इससे करीब 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव भरापुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने प्राथमिकी में लिखा है कि झोपड़ी में लगभग तीन साल से तंबाकू के बंडल सुरक्षित रखे थे। यह स्थान उन्होंने किराए पर लिया था। आरोप है कि गांव के ही हरी नारायण पुत्र नेकराम निवासी भरापुरा ने रंजिश में उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे यहां रखे 150 तंबाकू के बंडल जलकर राख हो गए। इससे भारी आर्थिक क्षति पहुंची है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें