फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पटाखा चलाने के विवाद में 15 लोग घायल

विज्ञापन
नगला अगर में विवाद के बाद घायल हुए लोगोॆं को ले जाती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
एटा। गांव नगला अगर में दिवाली की रात पटाखे चलाने के विवाद के बीच दो पक्षों की पुरानी रंजिश सुलग उठी। एक पक्ष का आरोप है कि 12 घंटे में हमलावरों ने दो बार लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

इसमें एक नाबालिग लड़की सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज और सीएचसी सकीट में भर्ती कराया गया है। यहां से दो की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला अगर निवासी पीड़ित पक्ष के पंचम शर्मा ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद की शुरुआत हुई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में शराब पीकर हंगामा किया और गांव स्थित मंदिर में दर्शन करने तथा जल चढ़ाने से उनको रोक दिया था। उस समय आरोपियों ने दिवाली पर खून के दिए जलाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
इसी रंजिश में रविवार रात करीब 10 बजे विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। प्रशांत शर्मा मलावन कस्बे में दूध डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर घर लौटने के बाद परिवार के साथ घर के पास पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के चंदन सिंह, अंग्रेज सिंह, दशरथ और भूरे ने पटाखे चलाने से मना किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अपने दर्जनों साथियों के साथ लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। हमले में स्वाति और पुनीत सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

नगला अगर में विवाद के बाद घायल हुए लोगोॆं को ले जाती एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें