फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुनरीक्षण अभियान में जिले में बढ़े 14500 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसआईआर के बाद जिले का चुनावी गणित बदल गया है। पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 14500 मतदाता बढ़ गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार हजार मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। अप्रैल 2026 तक पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1164967 थी। अलीगंज में 317608, एटा में 281771, मारहरा में 287645 और जलेसर में 277941 मतदाता थे। प्रकाशित आलेख्य सूची के अनुसार जनपद में कुल 11,79,476 मतदाता हैं। इनमें अलीगंज में 3,22,925, एटा में 2,85,175, मारहरा में 2,90,708 तथा जलेसर में 2,80,668 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार कुल 14509 मतदाता जिले में बढ़ गए हैं।

16 दिसंबर तक मतदाता जुड़वाएं सूची में नाम
16 दिसंबर तक जिले के बूथों पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बूथों पर मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली के अनुसार 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया है। युवाओं की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पुनरीक्षण के लिए 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक फार्म एवं जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जनपद के 1150 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 1,636 मतदेय स्थलों पर बीएलओ तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें