एटा। दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे लोगों को इस बार भी निराशा हाथ लगी है। त्योहार पर ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं हो सकी। इससे यात्रियों में मायूसी है।
जिले के काफी लोग दिल्ली-एनसीआर में नौकरी व व्यापार करते हैं। आवागमन के लिए उनको रोडवेज का ही सहारा है। इससे समय व किराया दोनों अधिक लग रहे हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से भी मुलाकात की। मगर एक माह से अधिक समय बीत चुका है। कोई सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दे रही है। लंबे समय से लोग दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।
-
बोले लोग-
दिल्ली तक ट्रेन संचालन के संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल से भी मुलाकात की थी। इसके बावजूद अभी तक कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। त्योहार पर ट्रेन शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंकित कुशवाह, बाबूगंज
-
दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन शुरू होने से व्यापारियों, आम आदमी, विद्यार्थियों और बीमारियों से ग्रसित लोगों को काफी राहत मिलेगी। सीधी रेल सेवा शुरू होने से दिल्ली आना-जाना आसान और कम खर्चीला होगा। - गौरव पाठक, पुरानी बस्ती
-
वर्जन-
फिलहाल ट्रेन के संबंध में रेलवे की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है। ट्रेन संचालन के संबंध में कुछ मांगों पर विचार किया जा रहा है। - डॉ. शिवओम शर्मा, सीपीआरओ उमरे प्रयागराज
अंकित कुशवाहा