फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली नगर से 1361 कारतूस गायब, हैड मुहर्रर के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के मालखाने से 1361 कारतूस गुम हो गए। एसएसपी के आदेश पर हैड मुहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि कारतूसों को खपाने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मालखाने के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाले हैड मुहर्रिर ने 303 बोर के 853, इंसास राइफल के 420 और 38 बोर के 88 कारतूस गुम कर दिए।
विज्ञापन

इसका मुकदमा वर्तमान हैड मुहर्रिर विजय सिंह ने तत्कालीन हैड मुहर्रिर के पदनाम पर दर्ज कराया है। विजय सिंह के अनुसार जब उन्होंने मालखाने का चार्ज लिया तो कारतूस कम पाए गए। इसकी शिकायत करने पर 17 जुलाई 2017 को मामले की जांच शुरू की गई। तत्कालीन सीओ सिटी देवआनंद की जांच में सामने आया कि वर्ष 2011 से कारतूस गुम हैं। सीओ की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई, लेकिन उस समय मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पिछले दिनों सभी थानों का रिकॉर्ड तलब किया। लंबित विवेचनाओं व अन्य मामलों का संज्ञान लिया तो कारतूस गुम होने का प्रकरण भी सामने आया। इस पर एसएसपी ने 24 मई को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिसकी जांच इंस्पेक्टर क्राइम रामअवतार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें