एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव जिन्हैरा निवासी एक व्यक्ति बस स्टैंड से ई-रिक्शा पर बैठकर कचहरी जा रहा था। इस दौरान एक युवक ने उसकी जेब काटकर 11 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उसका पीछा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया। गांव जिन्हैरा निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एटा बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर कचहरी जा रहा था।
इस दौरान बस स्टैंड से ही एक व्यक्ति पास आकर बैठ गया। जैसे ही ई-रिक्शा बीएसएनएल कार्यालय के पास पहुंचा तो वे व्यक्ति उतरकर चल दिया। ध्यान दिया तो मेरी पेंट की जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 11 हजार रुपये गायब थे। ई-रिक्शा से उतरने वाले व्यक्ति का पीछा किया, तो वह एक बाइक पर बैठकर भाग गया। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।