फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डिपो के बेड़े में इसी माह 11 नई बसें होंगी शामिल, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इसी माह डिपो के बेड़े में 11 नई बसें शामिल होने की उम्मीद है, लोकल के साथ-साथ लंबे रूट पर भी इन बसों को चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित डिपो में वर्तमान में 168 बसें हैं। जिनमें से 81 निगम की और 86 बसें अनुबंधित हैं। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के आयोजन में जिले से 81 बसें भेजी जानी हैं, जो प्रयागराज से आसपास के क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी। यहां से निगम की सारी बसें जाने के बाद अनुबंधित बसों से सहारे जिले के लोग यात्रा करेंगे। जिससे कई रूट पर बसों की समस्या रहेगी। इसको ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से अलीगढ़ रीजन को लगभग 65 बसें इसी माह दी जा रही हैं।
एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कुंभ में बसों के जाने के कारण यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ रीजन के लिए इसी माह आने वाली लगभग 65 बसों में से जिले को 11 नई बसें मिलने की उम्मीद है। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबे रूट के साथ ही स्थानीय लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें