एटा। जिले में हुए अलग-अलग हादसों में महिला सहित 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर घायलों का उपचार हो रहा है।
घायलों में रजनी (20) पत्नी नीरज निवासी जीसुखपुर थाना बागवाला गांव में ही बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। अक्षय (31) पुत्र रामवीर निवासी प्रशांत नगर रेलवे पुल के नीचे थाना कोतवाली नगर की बाइक कस्बा मिरहची में भिड़ जाने से घायल हो गया। थाना कोतवाली नगर स्थित मंडी समिति के पास महीपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी फफोतू थाना रिजोर की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ है।
कोतवाली नगर स्थित किदवई नगर निवासी अजीत पुत्र बन्ने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से घायल हुआ। थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित वसुंधरा कस्बा में दो बाइकों की भिड़ंत में रिषु पुत्र रतन सिंह निवासी ढोलना कासगंज, विवेक पुत्र गिरजा शंकर निवासी नगला अजीत थाना जगदीशपुरा आगरा, अमित पुत्र अनोखे लाल निवासी रेलवे कालोनी कासगंज, अनुभव पुत्र वीरे और विजय पुत्र राकेश निवासीगण नदरई कासगंज घायल हुए हैं। जब अजब सिंह पुत्र मेघसिंह निवासी मुुमियाखेड़ा और दुर्गेश पुत्र सेवाराम निवासी खंगारपुर थाना निधौली कलां बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।