फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 प्रतिशत हुआ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीकाकरण

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कोविड टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगवाने में स्वास्थ्य विभाग ने आखिर सफलता पा ली है। शुक्रवार को 18 से 60 वर्ष की आयु वालों का शत प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया। टीकाकरण की शुरूआत जनवरी 2021 में हुई थी, तबसे लेकर अब तक 17 महीने हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 12,56,933 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जिले के लोगों का सराहनीय योगदान रहा है, जिसकी वजह से वर्तमान तक 28,78,702 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 15 से 17 वर्ष वाले पहली डोज के 1,18,103 और दूसरी डोज के 1,05,932 किशोर शामिल हैं। जबकि 12 से 14 वर्ष तक के पहली डोज वाले 67,455 और दूसरी डोज लगवाने वाले 33,418 बच्चे भी सम्मिलित किए हैं। जिले में बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या भी 21,665 पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया कि 17 महीनों में 18 से 60 वर्ष वालों को दोनों डोज शत प्रतिशत लग गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पांच महीनों में उठानी पड़ी। जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे। उनकी तलाश करके घर-घर जाकर टीकाकरण कराया गया। शत प्रतिशत टीकाकरण होना जिले और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें