फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 40 फीसदी तक बढ़ेंगे बिजली के दाम!

Mon, 04 Mar 2013 11:45 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली के  दाम में 40 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। शहरी इलाकों में ज्यादा बिजली खर्च करने वालों को अब ज्यादा बिल भी भरना होगा।
विज्ञापन


आपूर्ति की समयसारिणी के आधार पर दरें प्रस्तावित की गई हैं यानी जहां जितनी बिजली सप्लाई हो रही है उसी अनुपात में दरें भी होंगी। अगले वित्तीय वर्ष में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को जोर का ‘झटका’ लगने जा रहा है।

मुफ्त बिजली की आस लगाए बैठे किसानों को भी अब बिजली की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। वाणिज्यिक श्रेणी की बिजली फिर महंगी हो सकती है।

राजधानी समेत 24 घंटे आपूर्ति वाले शहरों के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने पर 5.25 रुपये प्रति यूनिट के  हिसाब से बिल भरना पड़ सकता हैं।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने सोमवार को गुपचुप ढंग से राज्य विद्युत नियामक आयोग को वर्ष 2013-14 का टैरिफ प्रस्ताव सौंप दिया है। इसमें घरेलू व कृषि को छोड़कर बाकी श्रेणियों पर कोई खास बोझ नहीं डाला गया है।
विज्ञापन


विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के  अनुसार टैरिफ प्रस्ताव स्वीकार करने की तिथि से 120 दिन के  भीतर आयोग को बिजली दरों का निर्धारण करके टैरिफ आदेश जारी करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें