फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगी व मानिसक तौर पर बीमार युवती से रेप

Tue, 26 Feb 2013 08:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव जिले में एक गूंगी और मानसिक तौर पर बीमार युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर जब उसका चाचा मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे शौच के लिए गई सीमा (परिवर्तित नाम) से गांव के ही युवक रामचंद्र ने दुष्कर्म किया। कुछ दूर पर घास काट रहे युवती के चाचा ने रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। सीमा के चाचा को आता देख रामचंद्र वहां से भाग निकला।

सीमा के पिता बेटी के संग पुरवा कोतवाली पहुंचे और पूरा मामला बताया। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के बाद रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी रामचंद्र का कहना है कि वह निर्दोष है। सीमा के घरवालों से उसका नाली को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका बदला लेने के लिए झूठा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित 65 साल की महिला से रेप
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में एक 65 साल की महिला अपने विक्षिप्त बेटे के साथ एक किराये के मकान में रहती है। महिला को ब्लड कैंसर है और डाक्टरों ने उसे जवाब देकर दो दिन पहले घर भेज दिया। सोमवार देर रात पड़ोसी निरंजन (40) महिला को अकेले देखकर उसके कमरे में पहुंचा। महिला से उसका इलाज करने की बात कहकर रेप करने लगा।

पंद्रह मिनट बाद निरंजन का बेटा सोनू वहां पहुंचा तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। सोनू ने दरवाजा तोड़ा तो बाप की हैवानियत को देकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसे पहले सोनू कुछ कहता कि लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का आरोपी पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भेजा गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें