गोरखपुर विश्वविद्यालय के 37 दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि इसरो के चेयरमैन डॉ के सिवन ने कहा मन से भय को निकाले, असफलता से घबराए नहीं, नवाचार के लिए काम करें कामयाबी कदम चूमेगी। डॉक्टर सिवन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि टेक्नोलॉजी को सामान्य जन तक आसानी से पहुंच सके।
इससे पहले हुई पत्रकारवार्ता में भी डॉ सिवन ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वाराणसी सहित देश के 6 राज्यों में रिसर्च सेंटर खोला जाएगा।
गोरखपुर में भी खुल सकता है रिसर्च सेंटर
चेयरमैन ने कहा कि गोरखपुर ऐसा क्षेत्र है, जहां रिसर्च की सर्वाधिक जरूरत महसूस की जा रही है। गोरखपुर विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर खोलने का प्रस्ताव भेजे तो इसरो सकारात्मक फैसला लेगा। गोरखपुर में रिसर्च सेंटर खोला जा सकता है।