फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवालीः रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हुई काशी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

Sun, 27 Oct 2019 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाता बनारस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीया, मोमबत्ती से ले बिजली के झालरों से बनारस जगमगा उठा है। रोशनी व आतिशबाजी से जमीन से ले आसमान तक रोशन हो उठा। दिन से शुरू हुए पूजा-पाठ का क्रम देर शाम तक चला। लोगों ने अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार लक्ष्मी की उपासना की। 
विज्ञापन


घरों में सजी अल्पनाएं - धन, ऐश्वर्य व सुख-संपदा का त्योहार दीपावली रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली पर जहां युवतियों और महिलाओं द्वारा बनाएं सुंदर अल्पनाओं में कई रंग छाए रहे। घरों को दीपों और रंगो से आकर्षक रूप देने के लिए लड़कियां सुबह से ही साज-सज्जा में लगी रहीं।

झालरों के जगमग रोशनी से बाजारों से लेकर घर-आंगन जगमग हो उठे। दीये, कंदील और मोमबत्तियों की मनमोहक सजावट के बीच आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाने के लिए लोग कहीं छतों पर तो कहीं बालकनी और आसपास के मैदानों में पहुंचे। पारंपरिक परिधानों में युवतियों व महिलाओं ने भी जमकर आतिशबाजी की। 
विज्ञापन


प्यार से बनाया पकवान, सबने मिलकर खाया- दीपावली सिर्फ प्रकाश का पर्व नहीं है। बल्कि अपनों से मिलकर खुशियों को बांटने का भी दिन है। कई घरों में दूर रहने वाले अपनों के बीच पहुंचे तो उनका उत्साह देखते ही बना। तरह-तरह के लजीज व्यजनों के साथ मिठाइयों की खुशबू घरों में फै ली रहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

खूब चला आतिशबाजी का दौर

झालरों से सजाए गए भवन। - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाजी के संतरंगी नजारों से आसमान टिमटिमाते तारों की तरह चमक उठा। सड़कों, गलियों से छतों-पार्कों में खुशियों की ऐसी धूम मची कि समूचा शहर रौनक से सराबोर हो उठा। कहीं अनार, कहीं चकरी, कहीं चटाई। 

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
 जो पास था, उसे गले मिलकर लोगों ने दीपावली की बधाई दी। तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिए दूर रह रहे परिवार वालों को बधाई दी। वहीं युवाओं ने सज-धजकर अपनी फोटो फेसबुक, इंस्टा व व्हाट्सएप पर अपडेट कीं तो किसी ने अपने रंगोली की फोटो दोस्तों और परिवार वालों के बीच साझा किया। 

हॉस्टलों में मनी दीपावली- दीपावली की चमक शहर के विश्वविद्यालयों में भी नजर आई। छुट्टियों में घर ने जाने वाले विद्यार्थियों ने मिलजुलकर दीपावली की खुशियां मनाई। रंगोली बनाने के साथ सभी ने गणेश लक्ष्मी की पूजा भी कर खूब आतिशबाजी की। बीएचयू काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में भी रौनक रहीं। छात्र-छात्राओं ने पूरे छात्रावास को दीयों से सजाया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें