फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीजे को लेकर कांवड़ियों का बवाल, पुलिस जीप फूंकी

Fri, 02 Aug 2013 10:35 PM IST
भदोही/वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से कांवड़ लेकर वाराणसी आ रहे कांवड़ियों ने डीजे लेकर जाने से रोकने पर बाबूसराय कस्बे में गुरुवार रात जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों ने जीटी रोड जाम कर दी, जिससे लंबा जाम लग गया। सुबह नौ बजे किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया तो शुक्रवार दोपहर दो बजे फिर हंगामा शुरू हो गया। यहां भी कांवड़िये किसी तरह माने।

स्थिति फिर विकट हो गई जब वाराणसी पुलिस ने गुड़िया गांव बार्डर पर कांवड़ियों को डीजे लेकर चलने से रोक दिया। उग्र कांवड़ियों ने गुड़िया रोड से रूपापुर तक खूब बवाल किया।
विज्ञापन


स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में कांवड़ियों ने सीओ की बोलेरो और दो रोडवेज बसों में आग लगा दी। इस हंगामे के चलते जीटी रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर शाम डीएम वाराणसी और एसपी मौके पर पहुंच गए थे और बवाल जारी था।

बाबूसराय संवाददाता के अनुसार, भदोही के महराजगंज में जीटी रोड के उत्तरी लेन पर डीजे पर गाना बजाकर नाचते गाते जा रहे कांवड़ियों को पुलिस ने गुरुवार रात दस बजे रोक दिया। इसको लेकर कांवड़ियों से पुलिस की नोकझोंक हुई। नाराज कांवड़ियों सड़क पर धरना देकर बैठ गए।

कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती देख चौरी, औराई, गोपीगंज सहित वाराणसी के मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कांवड़ियों का कहना था कि प्रशासन शिवभक्तों को परेशान करने के लिए उन्हें डीजे ले जाने से रोक रहा है। वे हमेशा डीजे लेकर जाते रहे हैं।

यह बवाल सुबह नौ बजे तक चला और इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। प्रशासन ने उन्हें डीजे लेकर जाने दिया तो जाम समाप्त हुआ। इसके बाद भी दोपहर में रुक-रुककर पुलिस और कांवड़ियों में झड़प होती रही।

उधर, स्थिति गुड़िया बार्डर पर बेकाबू हो गई जब प्रशासन ने वाराणसी सीमा में डीजे लेकर आने से रोक दिया। कांवड़ियों ने मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया बार्डर से रूपापुर तक हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति बेकाबू होती देख लाठीचार्ज किया तो कांवड़ियों ने पथराव करके दो दर्जन वाहन तोड़ डाले। उधर, पुलिस ने कछवां रोड के दुकानदारों को पीटना शुरू किया तो गुस्साए दुकानदार भी पुलिस पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें