फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे में पुलिस से कहीं न कहीं हुई गलती: डीजीपी

Tue, 24 Sep 2013 11:02 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक देवराज नागर ने कहा कि मुजफ्फरनगर फसाद में कहीं न कहीं पुलिस की गलती रही है। कुछ दोषियों पर कार्रवाई हो गई है, शेष लोगों पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा का माहौल पैदा करने के लिए दंगा प्रभावित इलाकों में अस्थायी पुलिस चौकियों के साथ सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।

सोमवार को दंगा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे नागर ने देर रात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दंगे से बदनामी हुई है। वर्षों पुरानी एकता कमजोर हुई है। दंगे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही शिविरों में रह रहे लोगों को वापस घर भेजने की कवायद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों में असुरक्षा की भावना है। इसे दूर करने के लिए गांव-गांव में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने सपा नेता राशिद सिद्दीकी के मामले में कहा कि जांच चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीजीपी नागर सोमवार रात चुपचाप दंगाग्रस्त शाहपुर क्षेत्र में पहुंच गए। कुटबा में हुई आगजनी और तोड़फोड़ का अवलोकन करने के साथ शिविरों में रह रहे लोगों को उन्होंने पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया।

उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों से कहा कि वे घरों को लौटें। गांव में पुलिस चौकी खोलने के साथ सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। हालांकि लोग घर लौटने को राजी नहीं हुए। डीजीपी देर रात मुजफ्फरनगर के डाक बंगले पहुंचे। मंगलवार को वह दंगों पर समीक्षा करेंगे और बाद में पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें