फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की त्रासदी में भटनी का युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की त्रासदी में भटनी का युवक लापता
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। उत्तराखंड के तपोवन में हुई त्रासदी में पिपरा देवराज गांव निवासी संतोष लापता हो गया है। वह निर्माणाधीन डैम पर वेल्डर के रूप में कार्यरत था। दो दिनों से युवक का मोबाइल बंद होने से पत्नी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर और सीओ भाटपाररानी ने घर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

पिपरा देवराज गांव निवासी संतोष कुमार यादव उत्तराखंड के पीपल कोटी तपोवन स्थित एक कंपनी में वेल्डर के तौर पर कार्यरत है। पत्नी सुमन देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व टीवी पर त्रासदी की जानकारी होने पर उसने पति को फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। दो दिनों से कोई जानकारी नहीं मिलने से परेशान पत्नी सुमन ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी अमित किशोर को दी। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल और सीओ पंचमलाल मंगलवार को पिपरा देवराज पहुंचे। पत्नी सुमन देवी शिक्षामित्र हैं। इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि पीड़ित से मिली सूचना के बाद तपोवन में लगे अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। पीड़ित परिवार का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें