बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइंस में आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन
देवरिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बुधवार को जनपद आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन में प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइंस में हुई। साथ ही सभी तैनाती स्थलों पर पुलिस की ओर से पूर्वाभ्यास किया गया। डीएम अमित किशोर व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि सभी अधिकारी अपने तैनाती प्वाइंट पर पूरी तरह से सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उधर सिविल लाइन पर गाड़ियों को नहीं खड़ा करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रोटोकाल कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.05 बजे जनपद गोरखपुर से देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइंस में पहुंचेंगी। 11.30 बजे तक महिला स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक करेंगी। 11.30 से 12.30 बजे तक क्षय रोग प्रभावितों एवं एनजीओ आदि के साथ बैठक, दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक कृषि से जुड़े एफपीओ एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर 1.30 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रस्तुतीकरण किया जाना निर्धारित है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश सिंह, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय सहित जनपद कुशीनगर, महाराजगंज से आए पुलिस अधिकारी व अन्य जुड़े अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि डॉ. एके मिश्र आदि मौजूद रहे।