फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरकुलवा के युवक की फरीदाबाद में हादसे में मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव के एक युवक की फरीदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सिरवनिया गांव निवासी 39 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामअवतार फरीदाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार की देर शाम काम कर बाइक से वह अपने कमरे पर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट मेंं ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रातउसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जब परिजन वहां से शव लेकर बुधवार को गांव पहुंचे तो पत्नी इंदू देवी समेत दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें