फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात में युवक की पिटाई, चार पर एफआईआर

Wed, 13 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के देउरवा सामीपट्टी गांव में आई एक बरात के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के भूजौली गांव निवासी संतोष यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आठ मई की रात करीब नौ बजे अपने गांव से आई बरात में शामिल होने देउरवा सामीपट्टी आया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही विकास कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अरुण कुशवाहा तथा नागेन्द्र कुशवाहा उससे पुरानी रंजिश को लेकर उलझ गए। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि छानबीन के बाद मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें