फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में युवक को पीटा

Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। मिश्रौली कोईलार गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिश्रौली कोईलार गांव में दयानंद यादव और बृजेश यादव के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार की शाम बृजेश यादव खेत घूमने गए थे, तभी वहां पहले से मौजूद दयानंद यादव, उनके रिश्तेदार दयाशंकर यादव बेवजह उलझ गए।
दोनों ने लाठी-डंडे से पीड़ित की पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर भागने पर रास्ते में गिरजा देवी लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया। शोर मचाने पर जुटे लोगों के बीच-बचाव करने के बाद बृजेश घर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें