फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर थिरक रहे युवक ने लहराई पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर थिरक रहे युवक ने लहराई पिस्टल
विज्ञापन

एकौना (देवरिया)। छठ पूजा समारोह के दौरान डीजे पर थिरक रहे एक युवक ने पिस्टल लहराया। हौली बलिया गांव में हुई घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पिस्टल अवैध बताया जा रहा है।
छठ पूजा पर कोसी भराने के बाद हौली बलिया गांव में एक व्यक्ति के यहां भोज का कार्यक्रम था। शनिवार शाम कार्यक्रम में डीजे की धुन पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान पैजामा कुर्ता पहने पहुंचा एक युवक भी डांस करने लगा। डांस के समय वह कमर में बंधा पिस्टल लेकर लहराने लगा। दो बार अंगुलियों में फंसा कर फिल्मी स्टाइल में पिस्टल नचाने के बाद फायरिंग करने के लिए इशारा कर रहा है। गांव वालों के अनुसार युवक ने फायरिंग भी की। इस घटना की किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक भगवान माझा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह कई कार्यक्रमों में अवैध असलहा लोगों को दिखा चुका है। लोग डीजे पर युवक के हाथ में दिखने वाला असलहा भी अवैध बता रहे हैं। थानाध्यक्ष रामगिरीश चौहान ने कहा कि पुलिस को वीडियो मिला है। वीडियो में असलहा के साथ दिख रहे युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें