फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर ने शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगेतर ने शादी से किया इंकार
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। आखिर कार मंगेतर ने शादी से इनकार कर ही दिया। रविवार को थाने में चली लंबी पंचायत के दौरान बात नहीं बनने पर पंचों ने लड़की पक्ष को 60 हजार रुपये वापस लौटाने का निर्णय लिया। लड़के के पक्ष ने तत्काल रुपये दे दिए। यह फैसला पुलिस, एक चेयरमैन सहित कई प्रधानों की मौजूदगी में लिया गया।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक से तय थी। 26 नवंबर को बरात जानी थी। बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार बाहर रहता है। वह शादी के लिए गांव आया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़के के मोबाइल पर एक युवक ने अपना फोटो दुल्हन के फोटो के साथ लगाकर भेज दिया। इसके बाद अश्लील मैसेज भेजकर धमकाने लगा। लड़के के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह बेटे से उसकी मर्जी जानी। बेटे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। मामला थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से इसकी पंचायत चल रही थी। रविवार को शाम को थाने में लड़की और लड़का पक्ष के लोगों की चेयरमैन सहित कई प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पुलिस की मौजूदगी में 60 हजार रुपये खर्च हुई धनराशि लड़की पक्ष को लौटाया गया। इस संबंध में प्रभारी थानेदार जयराम यादव ने अनभिज्ञता जताई। जबकि हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह ने चेयरमैन और प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत होने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें