कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि परसा जंगल गांव के रहने वाले रामनगीना प्रसाद (उम्र 35 वर्ष) के गांव में दरोगा बनकर आने की शिकायत मिली थी। गांव वालों ने बताया कि वह वर्दी पहनकर गांव वालों पर रौब झाड़ता है। उसने तीन माह पहले पुलिस में भर्ती होने की खबर फैलाई थी।
बुधवार को वह इनोवा कार से दरोगा की वर्दी पहनकर गांव आया। सूचना मिलने पर झिरूआ चौकी फोर्स पहुंचकर जांच करने लगी। नकली दरोगा से बातचीत में उसकी पोल खुल गई। वह देवरिया में किराए की मकान में रहता है। इनोवा कार का नंबर गाजियाबाद का है। पुलिस को आशंका है कि वह नकली दरोगा बनकर कुछ गलत कार्य कर रहा होगा।