फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार-बिजली से थे दरोगा जी: रौब जमाने के लिए इस तरह आते थे गांव, असली पुलिस के हाथ लगे तो गुम हो गई सिट्टी-पिट्टी

Wed, 08 Jun 2022 06:43 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार वह कक्षा आठ पास है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने कहा कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में कार, हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली के झिरुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के परसा जंगल गांव के रहने वाले एक नकली दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को वह दरोगा की वर्दी पहनकर इनोवा कार से अपने गांव आया था। वह पिछले तीन माह से पुलिस की वर्दी पहनकर गांव आता  रहा। गांव वालों पर रौब जमाने के लिए उसने पुलिस की वर्दी पहन ली। इतना ही नहीं कद-काठी से कमजोर नकली दरोगा ने वर्दी पर पुलिस का एक स्टार भी लगा रखा था।

विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि परसा जंगल गांव के रहने वाले रामनगीना प्रसाद (उम्र 35 वर्ष) के गांव में दरोगा बनकर आने की शिकायत मिली थी। गांव वालों ने बताया कि वह वर्दी पहनकर गांव वालों पर रौब झाड़ता है। उसने तीन माह पहले पुलिस में भर्ती होने की खबर फैलाई थी।
विज्ञापन

बुधवार को वह इनोवा कार से दरोगा की वर्दी पहनकर गांव आया। सूचना मिलने पर झिरूआ चौकी फोर्स पहुंचकर जांच करने लगी। नकली दरोगा से बातचीत में उसकी पोल खुल गई। वह देवरिया में किराए की मकान में रहता है। इनोवा कार का नंबर गाजियाबाद का है। पुलिस को आशंका है कि वह नकली दरोगा बनकर कुछ गलत कार्य कर रहा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें