गौरी बाजार। बंद चीनी मिल गौरी बाजार के परिसर में रविवार को मजदूर संघ की बैठक हुई। इसमें चेतावनी दी गई कि बकाया भुगतान नहीं होने पर मजदूर सड़क पर उतरेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि श्रमिकों के बकाया भुगतान को लेकर विगत 11 वर्षों से प्रत्येक रविवार को चीनी मिल परिसर में बैठक होती है। न्यायालय एवं गन्ना सचिव के मजदूरों के पक्ष में दिए गए आदेश के बाद भी जिला प्रशासन भुगतान नहीं कर रहा है।
वसूली प्रमाणपत्र को बार-बार डीएलसी को वापस किया जा रहा है। जिला प्रशासन मामले को लटकाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब भुगतान नहीं हुआ तो मजदूर सड़क पर उतरेंगे। बैठक में चंपा देवी, शंकर यादव, मीना देवी, हुस्न आरा, हंसराज, प्रद्युम्न, कपिलदेव यादव, रामचंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संवाद