फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाएं निडर होकर निकलें, हर मोड़ पर साथ खड़ी मिलेगी पुलिसे

Wed, 25 Mar 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना की पुलिस की ओर से मंगलवार को मिशन शक्ति भिरडा समय माता मंदिर पर आई क्षेत्र की बहू-बेटी को जागरूक किया गया। इस दौरान अपराध से बचाव, नए कानून तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को साइबर क्राइम, अपराधियों गुंडों, उचक्कों से बचने के लिए जागरूक कर उन्हें सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधित अपराध की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि गांव की अधिकांश बहुत और बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती है। ऐसे महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक पहल की गई है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कहा कि महिलाएं निडर होकर अपने से निकले हर मोड़ पर पुलिस आपकी सहायता के लिए खड़ी है बशर्ते आप सभी जागरूक निर्भीक होकर गुंडों और उचक्कों से मुकाबला करें। उनसे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित मिशन शक्ति पुलिस टीम ने सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें