फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समूह के खाते से धन निकासी के लिए आपस में भिड़ गईं महिलाएं

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलक्षन। कस्बे के बड़ौदा यूपी बैंक मेंं शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समूह के खाते से धन निकासी को लेकर समूह की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। विवाद भृगुसरी गांव का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल महिला को इलाज के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भृगुसरी गांव में समूह के खाते के संचालन को लेकर छह माह से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष की महिलाएं सुबह से ही बैंक परिसर में धन निकालने को लेकर तू-तू, मैं-मैं कर रही थीं।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष बैंक के अंदर और दूसरा बाहर मौजूद था। दोनों हाथापाई करने लगे। माहौल बिगड़ता देख बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाकर घर भेजने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक दोनों पक्षों के बीच फिर से हाथापाई शुरू हो गई।
इस दौरान एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को चेतावनी देकर वापस भेज दिया।
घटना के बाद कुछ देर तक बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि घटना में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें