फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 16 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना के भठवा तिवारी में शुक्रवार की रात एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। भठवा तिवारी के कृष्ण मुरारी कुशवाहा की शादी खामपार थाना के ग्राम धर्मखोर करन में आठ वर्ष पूर्व हरिकांत कुशवाहा की पुत्री शकुंतला (27) के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति कृष्ण मुरारी कुशवाहा दुबई में है। ससुर रामायण कुशवाहा ने बताया कि शकुंतला रात 9 बजे बच्चों के साथ कमरे में चली गई।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद बच्चे रोने लगे। देखा तो शकुंतला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना पाकर रात में ही मायके वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पति कृष्ण मुरारी दुबई में और उसका बड़ा भाई भी बाहर रहता है। घर पर शकुंतला देवी के दोनों बच्चे, बड़े भाई की पत्नी ममता और 65 वर्षीय ससुर रामायण कुशवाहा रहते हैं।
थाना अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा गले में फांसी का फंदा लगाया जान पड़ता है, परंतु पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शकुंतला के नौनिहाल यस कुशवाहा (5) और पूरब कुशवाहा (3) साल के हैं। दोनों को मायके वाले रात में ही लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें