फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम जानकी मार्ग पर बस के चपेट में आने से महिला की मौत, कोहरे बनी वजह

Tue, 23 Jan 2024 11:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कांति देवी मंगलवार सुबह अपने घर से अपने घोठा (अलग घर) पर किसी काम से जा रही थी। उसी समय एक बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी। अभी वह सड़क पार नहीं कर पाई थी कि तेज रफ्तार बस ने घना कोहरे होने के कारण महिला को अपने चपेट में ले लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में घना कोहरा होने के कारण मंगलवार की सुबह मईल थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर नरसिंहडाढ़ गांव के सामने एक महिला बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


नरसिंहडाढ़ गांव निवासी कांति देवी 60 पत्नी श्रीकांत प्रजापति सुबह अपने घर से अपने घोठा (अलग घर) पर किसी काम से जा रही थी। उसी समय एक बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी। अभी वह सड़क पार नहीं कर पाई थी कि तेज रफ्तार बस ने घना कोहरे होने के कारण महिला को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट हुई स्पाइसजेट की उड़ान, गोरखपुर से दिल्ली जाती थी यह फ्लाइट
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर लोग पहुंचे तब तक चालक बस लेकर बिहार के तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें