फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत

Mon, 10 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। हाईटेंशन तार से सटे लोहे के एक अन्य तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से फूल तोड़ने गई घारी वार्ड की निर्मला देवी (50) रविवार की सुबह करीब नौ बजे अचेत होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

एम्बुलेंस की मदद से लोग महिला को सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजन के मुताबिक, निर्मला देवी सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से 50 मीटर दूर गई थी। फूल तोड़ते समय अचानक हाईटेंशन तार से सटे लोहे के तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई।
करंट लगने से मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। यह देख लोगों ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ जुट गई। मां के निधन से बेटे संतोष, मनोज, धर्मेश, जगजीत, बेटी रानी के करुण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें