धोखे से संस्कार के मुंह में गोंद डाल दिया
पूछताछ में अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके दादा-दादी उसे पबजी खेलने और रुपये मांगने पर हमेशा डांटते रहते थे। इससे खफा होकर उसने दोनों को जेल भिजवाने के मकसद से संस्कार की हत्या की योजना बनाई। बुधवार को ट्यूशन आ रहा संस्कार उसे रास्ते में ही मिल गया था। वह उसके साथ हो लिया। घर के पास पहुंचने पर उसने धोखे से संस्कार के मुंह में गोंद डाल दिया, जिससे वह शोर न मचा सके। इसके बाद उसे शौचालय में ले गया और गला दबाकर मार डाला तथा शव को शौचालय में छिपा दिया। ग्रामीणों के अनुसार अरुण पबजी खेलने का आदी है। घर में डांट पड़ने पर वह एक बाद आत्महत्या करने के लिए रेल लाइन पर पहुंच गया था, लेकिन लोग उसे समझा-बुझाकर वापस ले आए थे। अरुण की करतूत से उसके माता-पिता भी सदमे में हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
ट्यूशन शिक्षण के पौत्र ने संस्कार की हत्या की बात स्वीकार की है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शव बरामद कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- संकल्प शर्मा, एसपी