फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान कटाई के लिए बढ़ी मजदूरी...उत्पादन घटने से किसान चिंतित

Sat, 08 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बेमौसम हुई बारिश के चलते धान की फसल गिर गई है। खेतों में पानी भरा है। इसके चलते कंबाइन मशीन खेतों में नहीं जा पा रही है। इसका फायदा उठाते हुए मजदूरों ने धान कटाई की मजदूरी बढ़ा दी है। किसान उत्पादन घटने और मजदूरी बढ़ने से चिंतित हैं।
विज्ञापन


इस सीजन में धान की फसल को लेकर किसानों को चौतरफा मार पड़ी है। जुलाई-अगस्त में कम बारिश के चलते जहां धान की फसल में झुलसा रोग लगने से क्षेत्र के मदरिया, सिरसिया गोठा, बरईपट्टी, रामपुर धौताल, कनकपुरा, परसौनी, गुलहरिया, हरैया, कौलाचक, सिरसिया गोठा, सोहनरिया, जलुआ, जमुनी, नारायणपुर, नरहरपट्टी, सिसवा, महुआपाटन, मठिया महावल, सरैनी आदि गावों में हजारों बीघा खड़ी फसल बर्बाद हो गई।
वहीं सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। तैयार फसल जमीन पर गिर गई है। इससे जहां फसल की पैदावार प्रभावित हुई है तो वहीं खेतों में गिरी फसल को काटकर बाहर निकालने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। अब आलम यह है कि धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीन खेत में नहीं जा रही है तो मजदूर किसानों से मुंहमांगा मजदूरी ले रहे हैं।
विज्ञापन

हरैया गांव के किसान विनोद शाही ने बताया कि फसल की कटाई के लिए प्रति कट्ठा 300 रुपये मजदूरी देना पड़ रहा है। हरैया की किसान प्रभावती देवी ने बताया कि आठ कट्ठा धान की फसल काटने के लिए मजदूरों को 2000 रुपये देना पड़ा है।
नारायणपुर के हसनैन खान ने बताया कि एक बीघा धान की तैयार फसल खेत में गिर गई है, जिसमें पानी भरा है। कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। पोखरभिंडा के सद्दाम हुसैन ने बताया कि दो बीघा फसल खेत में गिरी पड़ी है। पानी के कारण कंबाइन मशीन खेत में नहीं जा पा रही और मजदूर मुंहमांगा मजदूरी मांग रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें