फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुष्य नक्षत्र पर चमका वाहन बाजार, दीपावली तक राैनक रहने की उम्मीद

Wed, 15 Oct 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुष्य नक्षत्र पर बाजार में तेजी रही। खासकर वाहन कारोबार में चमक देखी गई। लोगों ने गाड़ियां खरीदीं। साथ ही, आगे के लिए बुकिंग भी कराई। इससे वाहन बाजार में उत्साह का माहौल रहा। यह तेजी मंगलवार के साथ दीपावली तक रहने की उम्मीद है।
त्योहारी सीजन में लोगों का रुझान वाहन से लेकर आभूषण और घरेलू उपयोग की चीजेंं खरीदने पर अधिक है। इसके चलते बाजार में तेजी का रुख है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र शुरू होने के चलते लोगों में शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने की होड़ रही। लोग अपनी जरूरत के अनुसार दो पहिया और चार पहिया वाहन शोरूम पर पहुंचे और खरीदारी की। कुछ लोगों ने बुकिंग कराई।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोग गाड़ी पसंद कर बुधवार को खरीदने की बात कहकर लोट गए। शहर के सलेमपुर रोड स्थित एक शोरूम से करीब दो सौ गाड़ियां मंगलवार को बिकीं।
वहीं बुधवार के लिए बुकिंग भी हुई। भटवलिया स्थित एक विदेशी कंपनी के बाइक शोरूम में भी अच्छी खासी भीड़ रही। यहां करीब 35 गाड़ियां बिकीं। इसी बाइक कंपनी के पुरवां स्थित एक शोरूम और इसके नेटवर्क से सौ बाइक बेची गई। अगले दिन के लिए 15 बाइक की बुकिंग हुई।
विज्ञापन

शानदार सेल से शोरूम में उत्साह देखा गया। पुरवां स्थितबाइक शोरूम और इसके नेटवर्क से दो सौ गाड़ियों की सेल हुई। बुधवार के लिए 25 बाइक की बुकिंग हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें