चनुकी। विकास खंड लार के महाल मंझरिया के सामने सरयू नदी पर पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम की अनुपस्थित में सीआरओ विजय बहादुर सिंह को पत्रक सौंपा। पत्रक देने के दौरान सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव आदि सपा नेता मौजूद थे।
दियारा क्षेत्र के महाल मंझरिया में कई हजार एकड़ कृषि भूमि है, जहां किसान कृषि और पशुपालन का कार्य करते हैं। दियारा क्षेत्र में कृषि उपकरण, ट्रैक्टर और अन्य संबंधित यंत्र ले जाने में काफी कठिनाइयां होती हैं। पीपा पुल के अभाव में नाव से आवागमन किया जाता है।
पुल बनवाने की मांग को लेकर चुरिया आदि गांव के लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव की मौजूदगी में डीएम की अनुपस्थिति में सीआरओ को पत्रक सौंपा। पत्रक सौंपने वालों में सपा नेता प्रज्ञानंद चौधरी, बेचूलाल चौधरी, रंजना भारती, राजीत यादव, विमलेश पाल धनगर, मालवीय प्रसाद निर्मल, रामनारायण यादव, बृजेश यादव शामिल रहे। संवाद