फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने ग्रामीणों को दिलाई मतदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ ने ग्रामीणों को दिलाई मतदान की शपथ
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्वीप के तहत शनिवार को सिरिसिया नंबर एक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने शिक्षकों और ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने कहा कि मतदान हमारा राष्ट्रीय धर्म है। बिना डर और लालच के, अपना वोट देकर प्रदेश में सरकार बना सकते हैं। ग्राम प्रधान राकेश पासवान ने कहा कि मतदान में इस बार जिले को प्रथम स्थान पर लाना है। इसके बाद शिक्षकों और ग्रामीणों ने मतदान की शपथ ली। शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राय, सरफुद्दीन अंसारी, नरेंद्र कुमार, भोला चौधरी, श्रीराम गुप्ता, आशुतोष यादव, सुनीता सिंह, स्मिता श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, हृदयानंद भारती आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें