फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल साइट पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल साइट पर वायरल
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के हरैया वार्ड के मिठाई की दुकान पर किसी बात पर दुकानदार व ग्राहक में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ लोग ग्राहक को दौड़ाकर पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम एक फौजी दुकान पर मिठाई खरीद रहा था। किसी बात पर दुकानदार व फौजी के बीच कहासुनी होने लगी। शोरगुल सुनकर वार्ड के मनबढ़ किस्म के कुछ युवक पहुंचे और फौजी की सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। इससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। इसकी खबर किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो मनबढ़ भाग निकले। हालांकि दुुकान पर मौजूद दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। बुधवार को दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें